उरई (जालौन), अजय मिश्रा । नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक महिला व उसका बेटा कोरोना संक्रमित होने के बाद 12-13 जून को राजकीय मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराये गये थे जहां निरंतर चले उपचार के बाद रविवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
 |
| कोरोना संक्रमण को मात देकर घर जाती नर्स व उसका बेटा। |
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में जहां आये दिन जनपद में कारोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है तो वहीं अनेकों ऐसे मरीज भी है जिन्होंने उपचार के बाद कोरोना को मात दी और पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे। इसीक्रम में रविवार को मोहल्ला शिवपुरी निवासी मीना आनंद व उसका बेटा चतिन आनंद जिन्हें कोरोना पाॅजीविट पाये जाने के बाद 12-13 जून को राजकीय मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां दोनों का उपचार स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में चलता रहा जब उनकी रिपोर्ट पुनः करायी गयी तो वह निगेटिव आयी इसके बाद रविवार को मां-बेटे को मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर भर भेजा गया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मां-बेटे के स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ घर भिजवाया।
No comments:
Post a Comment