जिम्मेदारों ने गौवंशजों का चारा से लेकर गोबर तक डकारा
माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । नगर पंचायत माधौगढ़ के आधीन अस्थायी डिकौली स्थित कान्हा गौशाला का हाल किसके जेहन में न कचोट रहा हो गौवंशों की हालिया स्थिति को जबरदस्त अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीरें निकल कर सामने आयी जिसमें मनुष्य का हृदय कांप उठे भ्रष्टाचार का दीमक गौशाला पर ऐसा पड़ा कि भूख प्यास में बिलख बिलख कर जान दे दी और तो गौवंशों को वहीं दफन कर दिया गया। गौ रक्षक, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। जिसको देखते
हुए भ्रष्टाचारियों का भाण्डा फोड़ने के लिए हिन्दू संगठन जांच कराने में जुट गये। इस दौरान हिन्दूवादी संगठनों में एक सवाल बार-बार बिजली की भांति कौंध रहा है कि जिन जिम्मेदारों ने गौवंशजों का चारा से लेकर गोबर तक डकार अपना हाजमा दुरुस्त किया है उन पर कार्यवाही कब होगी। हालांकि यदि देखा जाये तो गौरक्षक भोला सिंह, एडीएम, सीडीओ, व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों नें अच्छे उच्चस्तरीय जांच की गयी है। ऐसे में अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार ने गौशाला की स्थिति को देखते हुई वहां की सारी व्यवस्थाओं को परखा इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार व अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
![]() |
| गौशाला का निरीक्षण करते एएसपी। |


No comments:
Post a Comment