बरुई नाले का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2020

बरुई नाले का निरीक्षण

अवैध कब्जाधारक के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत लोढवारा के द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत बरूई नाला की खुदाई के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक नालों की खुदाई कराकर वाटर टैंक बीच-बीच में
निरीक्षण करते डीएम।
बनाया जाए। जिससे वाटर रिचार्जिंग हो सके। ग्राम प्रधान हरिमोहन यादव व सचिव अनिल सिंह ने बताया कि नाले में कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलदार कर्वी की एक टीम बनाकर नाप कराई जाएगी और तत्काल कब्जा हटाया जाएगा। अवैध कब्जेदारो के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर डीसी मनरेगा दयाराम यादव, खंड विकास अधिकारी कर्वी सुनील सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages