हवन में दीं आहुतियां, गोवंश पूजा कर मनाया सीएम का जन्म दिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

हवन में दीं आहुतियां, गोवंश पूजा कर मनाया सीएम का जन्म दिन

रिक्शा और अन्य वाहन चालकों के अलावा लोगों को वितरित किए गए मास्क 
  
बांदा, के0 एस0 दुबे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया। कार्यालय में पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया और उनके उनकी उम्र दराजी की प्रार्थना की। गोवंश की पूजा कर हरा चारा के साथ भूसा खिलाया। बगैर मास्क के सड़कों पर नजर आने वाले लोगों को मास्क वितरित करते हुए कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। उधर, विश्व हिंदू महासंघ मंडलीय इकाई ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए हवन-पूजन कर दीर्घायु होने की कामना की। 
मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाते हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारी
हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गूलरनाका स्थित शिव मंदिर जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री व वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए मनाया। वाहिनी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर तिलक लगाया। हवन कुंड में आहुतियां दीं तथा प्रसाद वितरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की।  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद युवा वाहिनी ने गोवंश की विशेष पूजा करते हुए उन्हें हरे चारा के साथ भूसा खिलाया। बाद में सड़कों पर बगैर मास्क नजर आने वाले लोगों को मास्क बांटते हुए कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर दिनेश दद्दा, नरेंद्र सोनी, महेश गुप्ता, सचिन चैरसिया, सौरभ गुप्ता, शुभम सेन, राजेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर, चित्रकूटधाम मंडल विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए हवन और विशेष पूजा अर्चना करते हुए उनके उम्र दराजी की प्रार्थना की। इस मौके पर मंडल प्रभारी राजेश शुक्ला समेत अधिवक्ता बच्छराज सिंह, संतोष द्विवेदी, दीपक सेन, संजीव प्रजापति, मुकेश शिवहरे, रवि तिवारी, विजय, अमर सिंह, आशीष सेन आदि उपस्थित रहे। 

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages