डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पिछड़ा वर्ग में शामिल और sc st के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग
बांदा, के एस दुबे । अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान समाज के लोगों ने आरक्षण के दायरे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। बताते चलें कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से पिछले कई वर्षों से समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग शासन के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है।
बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए।
आरक्षण के मुद्दे पर करेंगे राजनीतिक फैसला
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर राजनीतिक रुख भी स्पष्ट किया। समाज की ओर से कहा गया कि जो राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि अयोध्यावासी वैश्य समाज को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग तथा वैश्य समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए एससी एसटी के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाया जाए जिससे हम अपने समाज का उत्पीड़न रोक सके जो राजनीतिक दल हमारी मांगे पूरी करेगा वैश्य समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा, और समाज उसके पक्ष में राजनीतिक निर्णय लेने पर विचार करेगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे भी लगाए।
समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक और आरक्षण संबंधी मांग को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम के दौरान काफी गहमागहमी रही। अब समाज की नजर मुख्यमंत्री और शासन स्तर से इस मांग पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता राजा वीरेंद्र गुप्ता बाबू राजकुमार गुप्ता राजू वृंदावन वैश्य अजीत गुप्ता नरेंद्र गुप्ता विवेकानंद गुप्ता शिवपूजन गुप्ता हिमांशु गुप्ता रत्नेश गुप्ता मनीष गुप्ता वंदना गुप्ता पार्वती गुप्ता सरोज गुप्ता भानु गुप्ता राजेंद्र गुप्ता विनय गुप्ता संतोष मनोज गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार के के गुप्ता पत्रकार बसंत गुप्ता पत्रकार अंशु गुप्ता राजेश गुप्ता अनशनकारी शिव गोपाल गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता नीतू गुप्ता अवधेश गुप्ता खादी पुनीत गुप्ता गोविंद गुप्ता दयाराम गुप्ता आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment