माधौगढ़ कोतवाल ने वृक्षारोपण कर की अनोखी शुरूआत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

माधौगढ़ कोतवाल ने वृक्षारोपण कर की अनोखी शुरूआत

जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष को मिलाकर बनता पर्यावरण

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पर कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण किया जिसमें कोतवाल ने वृक्षारोपण कर अनौखी पहल तो रखी ही साथ ही प्रकृति के बारे में भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जिसमें उन्होंने बताया कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य हिस्सा है इसी से सभी कुछ जुड़ा हुआ है पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को
पौधारोपित करते कोतवाल सुनील कुमार।
प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। ताजी स्वस्थ, ऑक्सीजन मिलना सुबह शाम की ताजा तरोज हवा से मनुष्यों का स्वस्थ चित्त रहना साथ ही ऐसी कई बातें प्रकृति से जुड़ी हुई है जिससे मानव जीवन में दैनिक दिनचर्या के साथ साथ बहुत कुछ जुड़ा हुआ है हालांकि यदि देखा जाये तो हर साल पर्यावरण दिवस की एक थीम डिसाइड की जाती है. इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा. इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है. पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है. इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा. इस वृक्षारोपण में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के साथ एसआई अशोक यादव, योगेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रेमपाल, सिपाही पंकज, विकास अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages