हमीरपुर, महेश अवस्थी । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक में जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान / दस्तक अभियान के संबंध में विभिन्न विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं , उसका सही ढंग से निर्वहन करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि में साफ सफाई ,जल निकासी तथा कीटनाशकों के छिड़काव का विशेष अभियान चलेगा।संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के मरीज पर फ्रंटलाइन वर्करों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी । ग्राम पंचायतों में एंटी लारवा का छिड़काव किया जाएगा। हैंड बिल व पोस्टर के जरिये प्रचार प्रसार किया जाएगा। वॉटर लॉगिंग एरिया में एंटी लारवा का छिड़काव किया जाएगा। वाटर सप्लाई की टेस्टिंग की जाएगी ।आशा ,एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा, उनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था तथा नालियों की सफाई करना, फागिंग के कार्य कराए जाएंगे। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को साफ सफाई अपनाने तथा संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
कोरोनावायरस के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए । कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों तथा आशाओं का समय से भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण से आंशिक अथवा पूर्णतः छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाय। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राठ ब्लाक की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की ।
फैमिली प्लानिंग में दिए गए लक्ष्य को पूर्ण किया जाए । मातृ मृत्यु केस में समय से ऑडिट करा लिया जाए ।


No comments:
Post a Comment