पढ़ाई में आ रही अड़चन पर समिति करेगी मदद-रजा
फतेहपुर, शमशाद खान । बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राजा द्वारा मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया। हाजी रजा द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल करने पर मदर सुहाग इंटर कालेज की छात्रा सिदरा बानो के आवास पर जाकर उपहार मोमेंटो देने के साथ ही मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
 |
| मेधावी सिदरा को सम्मानित करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा। |
मोटरसाइकिल मैकेनिक मो. लतीफ की बेटी सिदरा बानों के बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक लाने पर मोहल्लेवासियों में भी जमकर खुशियां है। बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। सिदरा आगे चलकर आईएएस बनकर समाजसेवा करना चाहती है। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी राजा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देने के साथ ही उनके द्वारा उत्साहवर्धन किया जा रहा है। साथ ही कहा की मेधावी छात्र छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या आती है तो वह अपने एनजीओ के माध्यम से बच्चों की हर सम्भव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्र छात्राआंे को बधाई देने के क्रम में प्रदेश में स्थान हासिल करने वाली छात्रा भावनी द्विवेदी व निशांत पटेल के आवास जाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर मो0 दानिश, सभासद मो0 अयाज राहत, मो0 नवाब, मो0 आकिब, मो0 शाहनवाज, चेतन यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment