पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे

विभिन्न संगठनों ने पौधे रोप कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक 

बांदा, के0 एस0 दुबे । शहर में विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे रोपने का सिलसिला चला। तमाम संगठनों ने पौध रोपण किया और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो स्वच्छ हवा उपलब्ध हो सकेगी।
पौधरोपण करते हुए पुलिस कर्मी
आशियाना सोशल रिफार्मर एसोसिएशन (आसरा) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के कई स्थानों पर पौध रोपित किए। शुक्रवार को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। भारत मे भी करोड़ों लोग इस दिन पौधे लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम करते हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें सरकरीं संथाओं के साथ साथ सामाजिक संगठनों ने भी पौधे लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। आशियाना शोसल रिफार्मर (आसरा ) सामाजिक संगठन के लोगो ने शहर कोतवाली और सिविल लाइन चैकी सहित कई अन्य जगहों पर पौधे लगाकर पर्यवरण जागरूकता का पैगाम दिया। आसरा की प्रबंधक/मैनेजर शशि प्रजापति ने बताया कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है इसके बिना जीवन की कल्पना ही बेमकसद है। इस लिए हम लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर हमें अपने शहर और देश को शुद्ध रखना चाहिए। इस अवसर पर संगठन की प्रबंधक शशि प्रजापति, संजय सविता, दिव्यांशी, लीला देवी, सरवन देवी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages