वृक्षारोपण के लिए चिन्हीकरण करके स्थल की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें अधिकारी
फतेहपुर, शमशाद खान । जिला पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि मलाका एवं अजगवां में कूड़ा डालने वाले स्थानों पर जहां सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाये वहीं नगर पालिका परिषद के वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की बैठक कराये जाने के निर्देश भी दिये। साथ ही वृक्षारोपण के लिए मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए चिन्हीकरण करके स्थल की फीडिंग सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी जारी किये।
![]() |
| बैठक में भाग लेतीं डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य। |
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह को निर्देशित दिये कि अजगंवा व मलाका स्थित कूड़ा डालने वाले दोनों स्थानों पर 10 अप्रैल तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाना सुनिश्चित करें। विद्युत कनेक्शन लगवाये जाने का शुल्क जमा है। अधिशाषी अभियंता तत्काल विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाए अन्यथा विद्युत विभाग को नगर पालिका को इंट्रेस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा आईटीआई के पास कूड़ा न डाला जाये। सभी वाहनो पर जीपीएस लगवाया जाये। नगर पालिका परिषद कंट्रोल रूम बनांकर उसका नम्बर सार्वजनिक करें। इस क्षेत्र में जो कार्य हो जाते है उनको वर्णित करें। डोर टू डोर कलेक्शन की बैठक भी की जाय। उन्होंने कहा कि बायो वेस्ट में गाड़ी लगी है उनका रुट चार्ट बनाये और रैंडम चेकिंग भी की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2021 में विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उसके अनुसार समस्त विभाग ग्राम स्थलों का चिन्हिकरण करते हुए स्थल की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें और वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खुदवा लें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, राजस्व, न्यायिक, सहायक श्रमायुक्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एव सँख्या अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशक के अलावा गंगा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment