विधायक अनिल प्रधान के मुद्दे उठाने से लोगों ने की भूरि-भूरि सराहना
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बजट सत्र में चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव पर जिले की जनता का अभिवादन एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था एवं बडे पैमाने पर विभागों में फैले भ्रष्टाचार से सदन को अवगत कराया। शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने बजट में राज्यपाल से संशोधन करने की अपील करते हुए जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास संबंधी योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट देने की मांग की। बजट सत्र में विधानसभा में बोलते हुए विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड की ऋषि-मुनियों की तपस्थली जहां से देश के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई थी से आता हूं। जिले के संयुक्त जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था के चलते हाल ही में एक साल के अंदर तमाम लोगों की मौत हुई है। खास तौर से प्रसव के दौरान कई बहनों ने जच्चा-बच्चा समेत काल
के गाल में समा गई। प्रसव के लिए केवल एक डॉक्टर तैनात है। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बना है। भरतकूप क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग से पर्यावरण एवं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। मुकुंदपुर में जमीन आवंटित हो चुकी है। उस पर राजकीय महाविद्यालय अथवा पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाए। बुंदेलखंड में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए एम्स की स्थापना की जाए। हाल ही में 20 फरवरी को सचिवालय प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। लोकतंत्र के इतिहास में भाजपा के शासन काल में काला दिन है। सचिवालय प्रशासन को मीडिया कर्मियों से माफी मांगना चाहिए। सेमरिया जगन्नाथवासी, मऊ ब, भैसौंधा के विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाए। वहां पर इंटर कॉलेज स्थापित किया जाये। कौहारी और साईंपुर के मध्य राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाए। प्रधानमंत्री आवास आवंटन योजना में व्यापक भ्रष्टाचार फैला है। आवास देने के नाम पर पात्र लाभार्थियों को बाहर किया जा रहा है। पैसा लेकर अपात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। रसिन बांध से बरुआ बांध में पानी पहुंचाने को लिंक कैनाल की व्यवस्था की जाए। प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ियों, पंचायत मित्रों को कम से कम 18 हजार का मानदेय दिया जाए। लोकप्रिय विधायक ने क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के लिए वेतन एवं अन्य अधिकार देने की बात कही। जिले में हर वर्ष यमुना नदी में बाढ़ से सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पानी से जलमग्न हो जाती है। किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा दिया जाये। जिले में एंबुलेंस सेवा 108 और 102 में फर्जीवाड़ी दिखाकर व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाये। संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक और अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था के साथ पहाड़ी, राजापुर और शिवरामपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाये। खोह में 200 मातृत्व चिकित्सालय में ओपीडी की सेवा जल्द शुरु की जाये। महादेवन, रसिन में बाणगंगा नदी पर पुल का निर्माण कराने को सदन में मुद्दा उठाया। जिले के अहमद खान पुत्र रमजान निवासी पहरा थाना भरतकूप तीन वर्षों से पाकिस्तान की कराची जेल में बंद है, सजा पूरी हो गई है, उसकी रिहाई कराई जाए। सर्पदंश के मामलों में यह व्यवस्था होने के बाद बिसरा की आवश्यकता नहीं है, प्रशासन फाइलों को निरस्त कर देता है। उस आदेश के तहत बिना बिसरा रिपोर्ट आए किसानों को मुख्यमंत्री कल्याण योजना का लाभ दिया जाए। वर्ष 2019 से पूर्व जिन किसानों का पैसा जमा है, निजी ट्यूबवेल के तहत उन्हें विद्युत सामग्री दी जाये। जिले में पांच सौ नलकूपों की व्यवस्था कराई जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के कार्य को आरंभ कराया जाए। पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन की शिकायत की गई थी, उसकी जांच हो और सरकार के कुछ लोग उक्त अधिकारी को बचाने का कार्य कर रहे हैं, तत्काल निलम्बित कर जांच कर कार्यवाही की जाये।
बरुआ नहर पर डीआरपी पुनः निर्माण को शासकीय वित्तीय स्वीकृति, चिल्लीमल में राजकीय हाईस्कूल की स्थापना, देवांगना घाटी से खोह तक बायपास और खोह से भरतकूप रिंग रोड का निर्माण, पहाड़ी ग्राम पंचायत ओरा कोठी नहर का निर्माण, जिले के स्टेडियम जो अखिलेश यादव ने दिया था, वहां खेल की अन्य व्यवस्थाएं, बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री का प्रारंभ, पहाड़ी को नगर पंचायत का दर्जा, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर तत्काल भुगतान समेत अन्ना सांडो, नीलगाय और बंदरों से फसल की बर्बादी, लो वोल्टेज की समस्या बनी है, किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे। भूमि संरक्षण की तीनों इकाइयों में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उपनिदेशक भूमि संरक्षण बांदा के भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन के पटल पर रखा। ग्राम पंचायतों के गौशाला का भुगतान नहीं किया जा रहा। छह महीने का बकाया पड़ा है, भुगतान कराया जाए। भरतकूप व राजापुर को ब्लॉक का दर्जा दिया जाए। सदर विधायक ने चित्रकूट में 150 रोडो को बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी में भेजा गया है, सभी को मंजूर किया जाये। बागे नदी में ममसी के पास बागे नदी मकरी पहरा के पास भदावल घाट में पहाड़िया में कुल्लूखेड़ा के पास तरौंहा में पयश्वनी नदी में बाण गंगा नदी महादेवन के पास भगवतपुर निर्माणाधीन पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।


No comments:
Post a Comment