24 नमूने किये संग्रहित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर होली पर्व पर आम जनता को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का जिले में विशेष अभियान जारी है।
रविवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ सीआर प्रजापति ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह की अगुवाई में प्रवर्तन अधिकारी लालजीत यादव, दीपेन्द्र कुमार सिंह, झनकार सिंह तथा सुमित पाण्डेय अभियान चला रहे हैं। जांच टीम ने खाद्य/पेय पदार्थों में मिलावट का सन्देह होने पर छापामार कार्यवाही कर नमूने संग्रहित कर रही है। अभियान दल ने चार व पांच मार्च को 12 नमूने संग्रह किये। लालजीत यादव ने दो नमूने, दीपेन्द्र कुमार सिंह ने दो नमूने, झनकार सिंह ने चार नमूने तथा सुमित पाण्डेय ने चार संग्रहित किये।
अभियान दल ने आज कुल 24 नमूने संग्रहित किये है। संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच के नतीजे मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। अभियान दल जिले में लगातार खाद्य पदार्थाें की जांचकर कार्यवाही कर रहा है। खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी गई है कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट न करें। अन्यथा विधिक कार्यवाही की जायेगी।



No comments:
Post a Comment