बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने का आवाहन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 4, 2023

बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने का आवाहन

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समर्पित कैडर बनाया जाएगा

तिंदवारी, के एस दुबे । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर तिंदवारी कस्बे के ब्लाक सभागार में आयोजित तिंदवारी विधानसभा की कार्यशाला में इसके उद्देश्य, टीम संरचना, तकनीकी बुनियादी ढांचा, व्हाट्सएप नेटवर्क की स्थापना तथा भूमिकाएं और जिम्मेदारियां विषय पर प्रकाश डालते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते भाजपा पदाधिकारीगण

शनिवार को महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई  उक्त बूथ सशक्तिकरण अभियान की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पवार बैठक में अपेक्षित जनों का वृत्त लेते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य राजनीतिक सामग्री के प्रसार और आंतरिक समन्वय के लिए राष्ट्रव्यापी बूथ स्तर के व्हाट्सएप नेटवर्क का निर्माण करना है। व्हाट्सएप ग्रुप्स की स्थापना और संचालन के लिए पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का एक समर्पित कैडर बनाया जाएगा। मंडल कार्यकर्ता अपने आवंटित बूथों में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्यों की बैठक करेंगे। कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ में बैठक करने, कार्यकर्ताओं की बूथवार सूची तैयार करने, मौजूदा बूथ स्तरीय सार्वजनिक संपर्क के बारे में जानकारी एकत्र करने, सार्वजनिक तथा आंतरिक दो प्रकार के कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जसपुरा मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे सहित अरविंद सिंह चंदेल, हिम्मत सिंह, सुरेश तोमर, चंद्रशेखर सिंह पटेल, अनिल तिवारी, पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, जसपुरा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, जसपुरा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सोनी, महिला मोर्चा बड़ोखर मंडल अध्यक्ष मालती दीक्षित, बड़े लाल सिंह पटेल, रामआसरे सिंह, आशीष मिश्रा, अरुण सिंह पटेल, सुंदर सिंह परिहार, अखिल पटेल, शिवम द्विवेदी, दीपक सिंह परिहार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages