ईवीएम भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा में गरजे वामन मेश्राम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 6, 2023

ईवीएम भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा में गरजे वामन मेश्राम

लोकतंत्र को बचाने के लिये संविधान को मजबूती से पकड़े मूल निवासी

फतेहपुर, मो. शमशाद । कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जा रही ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा लेकर पहुंचे भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अधिकारों को पाने के लिये एकजुट होकर संविधान बचाने का आह्वान किया। शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा व बहुजन क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जा रही ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा का लखनऊ से जनपद सीमा पर पहुंचने पर बीएमपी प्रदेश सचिव फूल सिंह लोधी के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात यात्रा का शहर सीमा पर भी स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि मूल निवासियों को संविधान से मिले हुए अधिकारों को संरक्षित रखने के लिये मूल निवासियो को संविधान को मजबूती से पकड़े रहना होगा। उन्होंने ईवीएम पर प्रहार करते हुए इसे लोकतंत्र के लिये घातक बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिये

परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम।

चुनाव आयोग को ईवीएम को हटाना होगा। ईवीएम के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के घोटाले को पकड़ने के लिये उनके लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी जिस पर ईवीएम के घोटालों को पकड़ने के लिये सर्वाच्च न्यायालय ने वीवी पैट लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मूल निवासियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिये संविधान को मजबूती से पकड़े रहने का आह्वान किया। इस मौके पर राम गोपाल निषाद, नर सिंह पटेल, राजू लोधी, मोहीउद्दीन एडवोकेट, आरपी मौर्या, गंगा प्रसाद लोधी, वीरेंद्र पटेल, दिलीप पटेल, प्रभात पटेल, धीरेंद्र वीर सिंह, वंदना पटेल, जय चन्द्र यादव, मुन्ना लोधी, कामता प्रसाद पासवान आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages