विश्वविद्यालय में उपयोगी और फलदार पौधों का हुआ रोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 24, 2023

विश्वविद्यालय में उपयोगी और फलदार पौधों का हुआ रोपण

नेचर पार्क कुलपति और विवि कर्मियों ने रोपित किए पौध 

बांदा, के एस दुबे -  कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत नेचर पार्क मे पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परसिर में स्थापित इको नेचर पार्क में विभिन्न प्रजातियों के लगभग तीन हजार पौध रोपित किए गए। इनमें मुख्य रूप से सागौन, नीम, अर्जुन, बेल, आंवला, अशोक, बबूल, कैथा, इमली, पीपल, बरगद, हरड़, बहेड़ा, बालमखीरा, करौदा के पौधे लगाए गये। पशु-पक्षियों को आकर्षित

नेचर पार्क में पौधरोपण करते कुलपति व अन्य

करने के लिए फलदार पौधों जैसे जामुन, कटहल के साथ साथ कुल तीन हजार पौधे रोपित किये गये। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बदलते परिवेश में जलवायु एवं प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाना अनिवार्य होना चाहिए जिससे कि हम अपने भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच सकें। कार्यक्रम मे सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओ ने पौधे लगा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages