पुतला फूंके जाने के बाद तहसील परिसर पहुंची पुलिस
नरैनी, के एस दुबे । हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में नरैनी के वकीलों ने तहसील परिसर में पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका। यहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि पुतला फूकने के बाद तहसील परिसर तक पुलिस पहुंची। वेलफेयर एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीराम शर्मा एवं महासचिव रामजी गर्ग की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में दोपहर बाद लगभग एक बजे पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंक दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लगभग डेढ़ दर्जन वकील पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुतला फूंकने की घटना के बाद
![]() |
| पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंकते अधिवक्ता |
कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ज्यादातर वकील तहसील से जा चुके थे। कोतवाली पुलिस भी तहसील का चक्कर लगाकर वापस लौट गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हापुड़ में वकील साथियों के साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है। अभी तक दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बताया कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में आंदोलन किए जा रहे हैं। पुतला फूंकने के दौरान अधिवक्ता कमलाकांत द्विवेदी, उमाकांत चतुर्वेदी, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रदत्त त्रिपाठी, हजारी लाल, राजकुमार त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, शुशील मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, श्यामविहारी, विद्यासागर, कपिल मुनि सहित लगभग दो दर्जन अधिवक्ता सम्मिलित रहे।


No comments:
Post a Comment