कर्वी नगर की जनता चिल्ला रही हमे चाहिए बाईपास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

कर्वी नगर की जनता चिल्ला रही हमे चाहिए बाईपास

बुंदेली सेना ने लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को भेजा पत्र


चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि l लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर बुंदेली सेना नें कर्वी मुख्यालय में रिंग रोड बाई पास का जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है l बताया कि बाई पास न होने से कर्वी नगर हजारों ट्रकों के आवागमन से नरक बना है l दुर्घटनाओं का खतरा रहता है और ट्रकों को नो इंट्री में 10-12 घंटे गुजारने पड़ते हैं l यहां की जनता चिल्ला रही है हमें बाईपास चाहिए हमें बाईपास चाहिए l
 

     बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि धर्मनगरी में प्रतिवर्ष कई करोड़ श्रद्धालु आते हैं l रिंग रोड बाईपास न होने से तमाम तरह की झंझावात लोगों को झेलनी पड़ती है l प्रशासन की ओर से नो इंट्री की व्यवस्था लागू है l नो इंट्री के कारण बेडी पुलिया से शिवरामपुर तक नेशनल हाइवे में ट्रकों की लम्बी लाइन लग जाती है l यही हाल खोह के आगे नेशनल हाइवे का रहता है l राजापुर मार्ग में भी लोढवारा से लम्बी लाइन और हनुमानधारा मार्ग में कलेक्ट्रेट के आगे ट्रकों की कतार नजर आती है l रात्रि में 10 बजे के बाद जब नो इंट्री खुलती है तब हजारों ट्रकों की सभी रोड़ों पर कतारें निकलती हैं l इस दौरान कर्वी शहर नरक हो जाता है l किसी नो भी सड़क में निकलना पड़े तो दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है l  बाहरी तीर्थ यात्री भी इस दौरान हलाकान होते हैं l यदि बाई पास का निर्माण जल्द हो जाय तो हजारों ट्रकों को 10- 12 घंटे नो इंट्री में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी और कर्वी नगर की जनता भी राहत की सांस लेगी l कलेक्ट्रेट मार्ग से बनाड़ी सिद्धपुर होते हुए खोह में एक बाईपास निकालने और शिवरामपुर से राजापुर रोड में जोड़ने के लिए रिंग रोड प्रस्तावित है l लोक निर्माण मंत्री से बुंदेली सेना ने जल्द से जल्द रिंग रोड बाईपास की सौगात दिए जाने की मांग की है l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages