गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच महोत्सव शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 19, 2023

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच महोत्सव शुरू

विधि-विधानपूर्वक पंडालों, घरों व मंदिरों में विराजे गजानन महाराज

आरती के बाद दोनों पहर हुआ प्रसाद वितरण 

फतेहपुर, मो. शमशाद । गणपति बप्पा मोरिया की धूम के साथ गणेश महोत्सव का मंगलवार आगाज हो गया। विधि-विधानपूर्वक श्रद्धालुओं ने पंडालों, घरों व मंदिरों में गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की। स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना व आरती का सिलसिला सुबह व शाम को चला। आरती के बाद स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया गया। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। मंदिरों व देवालयों के बाहर साउंड सर्विस पर भगवान गणेश के भजन दोनों पहर बजने शुरू हो गई। सुबह निर्धारित समय पर मंदिरों, पंडालों व घरों पर भक्तों ने गणेश प्रतिमा को विधि-विधानपूर्वक विराजने का काम किया। तत्पश्चात परिवारीजनों के

गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। 

साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की आराधना के लिए मंदिरों के साथ-साथ अपने घर पर एकत्र हुए। तत्पश्चात आरती में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लिया। गणेश उत्सव की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीणांचलों में भी देखने को मिली। मंदिरों में सुबह व शाम दोनों पहर आरती हुई तत्पश्चात स्टाल लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के चौक चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, महाजरी, पक्का तालाब, देवीगंज, राधानगर, आबूनगर, दक्षिणी गौतमनगर सहित तांबेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर व कालिकन मंदिर में भी भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा-अर्चना की गई। हजारी लाल का फाटक में मनीष कुमार सोनी के आवास पर भी गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई। परिवारीजनों ने मिलकर गणेश भगवान की चंदन, सिंदूर, अक्षत फूल, मोदक व धूप-दीप के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मयंक सिंह, कनक सिंह, मोनू सोनी, अजय सोनी, पिंटू सोनी, मनीष सोनी, गोलू सोनी, रामनाथ सोनी, संजीव रस्तोगी, महेश सोनी, गोविंद सोनी, दीपक सोनी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages