फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की मासिक वैठक रेलबाजार मोहल्ले में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता सन्तलाल पटेल ने किया जिसमें निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव पुष्पेन्द्र यादव एडवोकेट जिला बार चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुऐ हैं जिनका स्वागत यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया जायेगा साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए अतुल यादव को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति को मनोनीत किया गया एवं आशीष कुमार को जिला प्रभारी युवा मोर्चा किसान यूनियन (लोक शक्ति) मनोनीत किया गया। जिस पर मौजूद पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर
![]() |
| नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल। |
स्वागत किया। बैठक में सरकार से माँग की गयी कि सूखा व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के किसानों की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। किसानों के कर्जे पूर्ण रूप से माफ कर दिये जाए। बैठक का संचालन श्याम सिंह यादव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह पटेल, कासिम खाँ, मो० हामिद, सोहनलाल, रजिन्द्र पासवान, चन्द्रपाल पाल, हाकिम सिंह, सूरजभान पाल, अंजू प्रजापति, सरस्वती देवी, फूलमती देवी, अनुज रावत, भानू, राजेन्द्र सिंह यादव व गुड्डू मौर्या मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment