अवैध रूप से गुटखे का चल रहा कारोबार, अधिकारी मौन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 21, 2023

अवैध रूप से गुटखे का चल रहा कारोबार, अधिकारी मौन

नगर क्षेत्र में संचालित हो रही है अवैध गुटका फैक्ट्री

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । अवैध गुटखे के कारोबार का खेल खागा नगर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक वर्ष से लगातार अवैध गुटखा फैक्ट्री चलाई जा रही है। जिससे अधिकारी अनजान बने हुए हैं। गुटके की बिक्री आसपास के जिलों में धड़ल्ले से की जा रही है। जानकारी के अनुसार सराफा गली में रात के अंधेरे में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जहां से भारी मात्रा में अवैध गुटकों की खेप आसपास के जनपदों में भेजी जाती है जानकारी रहने पर भी उत्पाद विभाग संचालित हो रही अवैध गुटका फैक्ट्री पर छापेमारी नहीं कर रही है। इसका परिणाम है कि हर रोज लाखों रुपए का अवैध कारोबार चल रहा है। जिससे राजस्व की हानि के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। आसपास के जिलों में तंबाकू मिश्रित गुटखा बाकायदा पाउचों में पैक होकर बाजार में बेचा जा रहा है। जिसका नाम गदर पान मसाला है। उक्त गुटखे के पाउच में कोई वैधानिक

अवैध गुटखा फैक्ट्री।

चेतावनी तक नहीं लिखी। सादा पान मसाले पर भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की चेतावनी लिखी जानी चाहिए। परंतु जब गुटके के पाउच पर पान मसाला ही ना लिखा हो तो ऐसे में ना तो कोई चेतावनी रखनी पड़ेगी और ना ही इसके लिए कोई राजस्व अदा करना पड़ेगा। सूत्रों की माने तो विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से ये धंधा चल रहा है। ऐसे में गुटखे कारोबारी तो मालामाल हो रहे हैं। पर सरकार और लोगों को चपत लग रही है।

क्या बोले जिम्मेदार

इस मामले में जानकारी नहीं है। यह गंभीर मामला है। संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरी जानकारी करके जांच कराई जाएगी। छापा डालकर अवैध गुटखा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी अधिकारी कर्मचारी के लिप्त होने की पुष्टि हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्य।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages