फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा भिटौरा विकास खण्ड के प्रांगण में कर्मचारी परिवारों के मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी दिनेश कुमार व सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अजय अवस्थी एवं अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह, जिलामंत्री महेन्द्र सिंह, पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल पाल, जिलामंत्री प्रवेश कुमार,
![]() |
| मेधावियों को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। |
जिला कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश पालक ने मेधावियों को मेडल शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मेधावियों का उत्साहवर्धन अतिथियोयं द्वारा किया गया। समारोह में हाई स्कूल में साधना देवी इण्टर में जिया सर्वाच्च स्थान पर रही। इस मौके पर ब्लांक अध्यक्ष सुरेशचन्द्र बाल्मीकि, गुलाम मो० अरबी, मो० रहमान, मो० जहीर बाबू, शिव प्रसाद, रिजवान, सुरेन्द्र पाल, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार पाल, अरविन्द कुमार, सिद्धराम, विकास कुमार, राजेश कुमार विश्वनाथ, प्रदीप कुमार, नन्द किशोर, प्रमोद कुमार, उमेश चन्द्र, सुनील व रमेश आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment