बदौसा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन केक काट कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कस्बे में मनाया गया। रविवार कोआपरेटिव बैंक बदौसा में देश के एसएस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदर मोदी का जन्म दिन बदौसा कस्बे में धूम धाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सामने केक काट कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा और ब्यापार मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं नें धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य
![]() |
| केक काटकर जन्म दिन मनाते भाजपाई |
अतिथि के रुप में क्रयविक्रय केन्द्र अतर्रा के अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी, कन्हैया श्रीवास्तव युवा नेता भाजपा, विनोद गांधी प्रधान प्रतिनिधि बरछा, हरि ओम सोनकर पूर्व प्रधान एवं नगर अध्यक्ष ब्यापार मण्डल बदौसा, अभिषेक सोनी,मनीष जी, राम नारायण, राहुल सोनकर युवा मोर्चा, गोविंद उपाध्याय , अवधेश यादव, सभी महुराई सेक्टर के सम्मानित कार्यकर्ताओं नें सिरकत किया।


No comments:
Post a Comment