कृष्ण जन्माष्टमी पर डीएम ने गौमाता को खिलाया गुड़ व चना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

कृष्ण जन्माष्टमी पर डीएम ने गौमाता को खिलाया गुड़ व चना

अन्य अधिकारियों ने भी गौशाला पहुंचकर किया पूजन-अर्चन

फतेहपुर, मो. शमशाद । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न अधिकारियों ने समस्त अस्थायी व स्थायी गौ आश्रय स्थलों, कांजी हाउस, कान्हा गौशाला में संरक्षित गौ माता का सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन पूजन कार्य सम्पन्न किया। जिलाधिकारी श्रुति ने ब्लॉक भिटौरा के रारा गौशाला में गौमाता का माल्यार्पण कर गुड़ और चना खिलाया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० नवल किशोर ने भी गौ-माता का विधि-विधान से हवन पूजन किया। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने बृहद गौ संरक्षण केन्द्र बैजानी में हवन पूजन उपरान्त गौ माता का माल्यार्पण कर गुड़, चना, फल आदि खिलाया। इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चन्द्रौल द्वारा वृहद गौ संरक्षण

 गौशाला में गौमाता को गुड़ दिखातीं डीएम।

केन्द्र शाखा में गौ माता का हवन पूजन सम्पन्न कराया। अन्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न गौशालाओं पर गौ माता का पूजन अर्चन किया गया। जिसमें सम्बन्धित गौ आश्रय स्थलों पर नोडल अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव एवं गौपालक के साथ-साथ सभी सम्बन्धित कर्मचारियों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम पर गौ पूजन सम्पन्न किया। हवन पूजन उपरान्त समस्त गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को गुड, चना, फल आदि के साथ-साथ पौष्टिक आहार खिलाया गया। इससे पूर्व जनपद की समस्त गौ आश्रय स्थलों की साफ-सफाई कराकर चूना एवं फिनायल आदि का छिडकाव किया गया। चरही आदि की सफाई, चूना पुताई का कार्य किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages