कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित कराने के लिए डीएम ने की बैठक
बीडीओ को निर्देश : पंचायत सहायकों, प्रधानों, सचिवों की बैठक कराएं
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों से एक घडे़ में एक मुट््ठी मिट्टी एवं एक चुटकी चावल घरों से एकत्र करना है। इसके साथ ही पंच प्रण भी दिलाया जाना है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंचायत सहायकों, प्रधानों तथा सचिवों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित किये जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करें। उन्होंने 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों से ब्लाक स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों में एकत्रित मिट्टी के कलशों को लाया जायेगा। इस कार्य के लिए ब्लाक स्तर पर रूट चार्ट भी तैयार कर लिया जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता पर शासन के निर्देशों के अनुसार ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।
![]() |
| बैठक को संबोधित करतीं जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल |
दिनांक 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2023 तक जिला स्तर पर ब्लाक स्तर से उक्त कलशों को एकत्रित किया जायेगा तथा 26 अक्टूबर को लखनऊ उन कलशों को भेजा जायेगा। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को मेरी माटी-मेरा देश पर बैनर तैयार करने एवं पंच प्रण दिलाये जाने तथा रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों को दायित्व एवं कार्य दिये गये हैं, उनकी समय से तैयारी कर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को बेहतर रूप से आयोजित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण तथा गौशाला संचालत, प्रधान उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment