हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बिलगांव के कौशल किशोर मंदिर में भक्ति भजनों पर झूमे भक्त

बिलगांव, के एस दुबे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दूसरे दिन भी उत्साह के साथ मनाई गई। रात के 12 बजते ही घर और मंदिर घंटा घड़ियालों से गूंज उठे। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस बार भी असमंजस की स्थिति रही। कही लोगों ने बुधवार को तो कहीं गुरुवार को जन्माष्टमी मनाई गई। पहले दिन जहां लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को भी हर्षाल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक श्री कृष्ण की भक्ति में लोग भाव विभोर रहे।शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इसी

बिलगांव कौशल किशोर मंदिर में सजाई गई झांकी 

तरह बिलगांव के कौशल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी की धूम रही। रात के बारह बजते ही मंदिर घंटा घड़ियालों से गूंज उठा। भए प्रगट कृपाला दीनदयाल आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया। इसके बाद भक्ति भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में पंडित पुजारी राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रियांशु शर्मा, धीरज शर्मा, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages