विद्यालय प्रबंध तंत्र पर आरोप लगा डीएम से शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

विद्यालय प्रबंध तंत्र पर आरोप लगा डीएम से शिकायत

फतेहपुर, मो. शमशाद । एक महिला ने विद्यालय प्रबंध तंत्र पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर कार्रवाई करते हुए उनके पुत्र को विद्यालय में पढ़ाते हेतु आदेशित किए जाने की गुहार लगाई है। शहर के राधानगर अंदौली पुलिया निवासी प्रीति सिंह पत्नी बृजेश सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसका पुत्र अंश सिंह अंदौली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। प्रतिवर्ष फीस दी जाती है। इसके बावजूद मनमाने ढंग से कापी-किताबें व पढ़ाई से संबंधित सामग्री विद्यालय के लाभ वाली व यूनीफार्म को खरीदने के

डीएम को शिकायती पत्र देने जाती छात्र की मां।

लिए प्रबंधक दबाव बनाते हैं। फीस विलंब होने पर बच्चे को प्रताड़ित करते हैं। जिससे बच्चा मानसिक अवसाद में हो जाता है। बताया कि चौबीस जुलाई को उसके पुत्र को सभी बच्चों के सामने बेइज्जत करके भगा दिया। उन्होने आरोप लगाया कि फीस जमा की रसीद व ब्योरा भी विद्यालय की ओर से नहीं दिया जाता है। उन्होने प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके पुत्र को उसी स्कूल में पढ़ाने हेतु आदेशित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर सुनैना विश्वकर्मा, कीर्ति दीक्षित, विमला तिवारी, बृजेश सिंह, रावेंद्र, शैलेंद्र, अनुराग भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages