छात्रों व गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने रोपे धरती के गहने
फतेहपुर, मो. शमशाद । गंगा समग्र कानपुर प्रांत की फतेहपुर इकाई ने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिंदकी में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता प्रभागीय निदेशक वानिकी रामानुज त्रिपाठी एवं सीओ बिंदकी वीर सिंह की रही। जामुन, नींबू, आंवला, आम, शरीफा, कटहल आदि के फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में छात्रों को वृक्षारोपण की महत्ता बताते हुए मुख्य अतिथि वीर सिंह ने कहा कि सभी वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, किन्तु हमें बहुउपयोगी वृक्षों पर अधिक फोकस करना चाहिए। ऐसे वृक्ष हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया, खाद देने के साथ-साथ बादलों को भी आकर्षित करते हैं। इसीलिए इनका संरक्षण हम सबका दायित्व है। वृक्षारोपण कार्य में कालेज के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी, समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही उन्हें रोपित वृक्षों को गोद लेकर उनकी सेवा-सुरक्षा एवं जल
![]() |
| सीपीएस बिंदकी में पौध रोपित करते अतिथि व गंगा समग्र के लोग। |
संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उपप्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने किया। गंगा समग्र के बेतवा बुंदेलखंड भाग के प्रमुख कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि गंगा समग्र ने हरित फतेहपुर के लिए जनपद के अधिकाधिक विद्यालयों में वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष भी गंगा समग्र द्वारा विभिन्न स्कूल-कालेज एवं गांवों में वृक्षारोपण किया गया था। उनमें से करीब 50 प्रतिशत पौधे जीवित है। कार्यक्रम के अंत में गंगा समग्र के संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सेवा भारती के प्रांत प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, गंगा समग्र के जिला संयोजक धीरज राठौर, कविता रस्तोगी, सुयश गौतम, वंदना द्विवेदी, कल्पना सिंह, रीता सिंह तोमर, साधना चौरसिया, सुनीता गुप्ता, भारती सिंह, कपिल कुमार दुबे, दिनेश श्रीवास्तव, देवनारायण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment