पति से झगड़ पुल से पत्नी ने लगाई छलांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

पति से झगड़ पुल से पत्नी ने लगाई छलांग

पुलिस ने मछुआरों की मदद से सकुशल बचाया

विजयीपुर, फतेहपुर, मो. शमशाद । किशनपुर दादों यमुना ओवर ब्रिज में बुधवार सुबह घर से झगड़ा कर एक महिला ने छलांग लगा दी जिसको मछुआरों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाल लिया परंतु महिला को गंभीर चोट आई है। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार किशनपुर कस्बा के वार्ड नंबर 4 निवासी अखिलेश निर्मल व उसकी पत्नी ममता देवी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों लुधियाना से लौटे थे। बुधवार सुबह

महिला को नदी से निकालकर ले जाते ग्रामीण।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद नाराज ममता ने पास के किशनपुर दादों  यमुना ओवर ब्रिज पहुंची जहां से यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरा शंकर निषाद की मदद से तुरंत नाव से महिला के पास पहुंचकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया परंतु यमुना में पानी कम होने के कारण महिला को गंभीर चोट बताई जा रही है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages