शहर की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर जताई नाराजगी
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) की मासिक बैठक में शहर समेत जिले की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी का इजहार किया गया। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारियों का सात सदस्यीय दल मिलकर समस्या से अवगत कराने का काम करेगा। इसके लिए समय मांगा गया है। शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शिरकत की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों शहर समेत जिले की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे आम जनमानस को जहां उमस भरी गर्मी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उपस्थित सभी व्यापारियों ने एसडीओ
![]() |
| बैठक में विचार-विमर्श करते व्यापारी। |
एमएम सिद्दीकी समेत जिम्मेदार आला अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने का मन बनाया है। इसके लिए सात सदस्यीय टीम गठित करके मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम से मिलने के लिए समय मांगा गया है। जल्द ही जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर सीएम से मुलाकात की जाएगी। बैठक के दौरान धाता कस्बे के निष्क्रिय संगठन को भंग करके भानु प्रताप केसरवानी को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। घोषणा की गई कि शीघ्र ही चुनाव कराया जाएगा। बैठक में धीरेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह; बद्री विशाल गुप्ता; विवेक श्रीवास्तव, संजय मोदनवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, मनस्वी तिवारी, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, इरफान, राजकुमार मिश्रा, इमरान खान, मो. आरिफ आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment