सभी वर्गों को लाभांवित करने वाला है आम बजट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

सभी वर्गों को लाभांवित करने वाला है आम बजट

फतेहपुर, मो. शमशाद । केन्द्रीय आम बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नेता द्वेय ने कहा कि यह बजट देश के सभी वर्गों को लाभान्वित करने वाला है। मोबाइल, शौर्य ऊर्जा संयंत्र, आम चिकित्सा में एक्सरे मशीन, इलेक्ट्रानिक वाहनों में बड़ी मात्रा में छूट देकर लोगों को लाभ दिया गया है। वहीं नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बड़ा बजट शामिल है। देश के एक करोड़ किसानों को विशेष रूप से प्राकृतिक खेती के लिए संसाधन प्रदान करते हुए इस ओर लाया जायेगा वहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह।

सब्जियों के बैलेंस करने को लेकर एक चेन तैयार की जायेगी, कृषि क्षेत्र में दलहन तिलहन को बढ़ावा दिया गया है। एमएसएमई इकाईयों को और अधिक शक्तिशाली बनाकर जहां उद्योग व उद्यमियों को बढ़ावा दिया गया है। वहीं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर इस बजट को स्वरूप प्रदान किया गया है, बेरोजगार युवाओं के हितों का ध्यान रखते हुए, मुद्रा लोन को बीस लाख किया गया है। देश के विकास को लेकर बड़ी सड़कों व एक्सप्रेस परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages