स्कूल हास्टल से भागे दो बच्चे चार घंटे में बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

स्कूल हास्टल से भागे दो बच्चे चार घंटे में बरामद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपहृत/गुमशुदा की बरामदगी को जारी ऑपरेशन मुस्कान में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने आवासीय विद्यालय में मन न लगने पर दीवार कूदकर भागे दो बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। ज्ञात है कि बुधवार को हेमचंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मानिकपुर ने सूचना दी कि विद्यालय में बोर्डिंग में रह रहे दो बच्चे आशीष (14) पुत्र अमर सिंह कालूपुर पाही कर्वी व करन कुमार (14) पुत्र ज्ञान सिंह गिरधार पुरवा अगरहुण्डा 22

परिजनों को सौंपते बच्चे।

जुलाई को विद्यालय आये। परिजन उन्हें छोड़कर चले गये। रात में दोनों बच्चे नौ बजे तक थे। 23 जुलाई को पता चला कि दोनों बच्चे हॉस्टल में नहीं हैं। गुमशुदगी दर्जकर बालकों की बरामदगी को प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा राजोल नागर को सौंपी। पुलिस ने चार घंटे के अन्दर दोनों बच्चों को मालिन टंकी बहिलपुरवा मोड़ से पूर्वान्ह 11.40 पर बरामद कर लिया। पूंछने पर बताया कि उनका मन विद्यालय में नहीं लगता था। रात में दीवार फांदकर चले गये थे। आज कर्वी जा रहे थे। उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा। मन न लगने पर चले गये थे। बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। टीम में दरोगा राजोल नागर, दरोगा पवन चैधरी व सिपाही जलील अहमद शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages