जुलाई के अंत तक हर हाल में संरक्षित होंगे गौवंश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

जुलाई के अंत तक हर हाल में संरक्षित होंगे गौवंश

सीडीओ के सीयूजी पर किसान बतायें समस्यायें: डीएम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही पटेल ने अन्ना प्रथा, विद्युत समस्या, बनकट पम्प कैनाल, सोलर पैनल, साधन सहकारी समितियांे में खाद न होने, नहरों की सिल्ट सफाई, जल जीवन मिशन के तहत गांव की सडकों को न बनाने, बीज की उपलब्धता, निजी नलकूप बोरिंग, पशु टीकाकरण आदि समस्यायें बताई। बुधवार को कलेक्टेªट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों की समस्यायें किसान दिवस में मिली हैं। उन्हें शासन की मंशानुसार समय से निस्तारित करें।  किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उपनिदेशक कृषि से कहा कि जिन-जिन विभागों की समस्यायें मिली हैं, उनके निस्तारण बाबत अगले किसान दिवस में आख्या समेत पेश करें। किसान भाइयों से कहा कि गौवंशों के संरक्षण पर सीडीओ से प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी।

 बैठक में निर्देश देते डीएम।

सीबीओ को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत गौवंशों का संरक्षण करायें, ताकि किसानों की फसलों को क्षति न पहुंचे। वृक्षारोपण बाबत कहा कि जन सहयोग की बहुत जरूरत है। प्रधानमंत्री ने नारा दिया है कि एक पेड़ मां के नाम सभी लोग अवश्य लगायें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को कोई समस्या हो तो सीधे सीडीओ के सीयूजी नंबर पर बतायें, तत्काल निस्तारण होगा। सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि सभी गांवों में गौवंशों का संरक्षण हो रहा है। जुलाई के अंत तक हर हाल में गौवंश संरक्षित हो जायेंगे। किसान भाई सहयोग करें, क्योंकि सहयोग के बिना ये कार्य नहीं हो सकता। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सहयोग करें। सीबीओ डॉ सुभाष चन्द्र ने कहा कि अन्ना गौवंशों को शासकीय गौशालाओं पर संरक्षित कराया जा रहा है। किसान भाई व्यक्तिगत पशु बांधकर रखें। सहभागिता से जो गौवंश दिये गये हैं, उनका मार्च तक भुगतान हो गया है। शेष भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।

अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह ने बताया कि किसान ट्रांसफार्मर खराब होने पर 1912 टोल फ्री पर कॉल करें। विभाग तीन दिन के अंदर किसानों के ट्रांसफार्मर बदल देता है। कुछ रास्ते की समस्या होती है, उसका निस्तारण कराया जाता है। सहायक निबंधक सहकारी समितियां आरके शुक्ला ने कहा कि जिले में 33046 एमटी यूरिया है। एक हजार एमटी डीएपी भी है, जो मांग अनुसार साधन सहकारी समितियों में भेजी जा रही है। किसानों से कहा कि नैनो यूरिया व डीएपी का उपयोग करें। बैठक में भाकियू ने जिलाधिकारी को किसानों बाबत ज्ञापन सौंपा। उपनिदेशक कृषि राजकुमार ने बैठक में मौजूद अधिकारियों व किसानों का आभार जताया। बैठक में डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, डीएचओ प्रतिभा पांडेय, एक्सईएन विद्युत दीपक सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई गुरु प्रसाद व भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages