फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले की तीनों तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार के मकड़जाल को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियां ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवोकेट की अगुवाई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे गए चार सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की मृत्यु के पश्चात आनलाइन आवेदन करने पर वरासत किए जाने का प्राविधान है। किसानों की भूमि की वर्तमान में रियट टाइम खतौनी जो बन रही है उसमें प्रत्येक किसान का अंश निर्धारण किया जा रहा है। कृषि भूमि का विक्रय पत्र के निष्पादन के पश्चात नियत समयावधि में नामांतरण आदेश पारित करने की व्यवस्था विधि अनुसार है लेकिन जनपद की तीनों तहसीलों के जिम्मेदार जनसेवक भ्रष्टाचार के
![]() |
| डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी। |
शिकार हैं। कोई भी कार्य बिना अधिकतम उगाही के नहीं हो रहा है। जबकि नियमानुसार नियत समय के अंतर्गत हो जाना चाहिए। भ्रष्टाचार चरम पर होने के कारण किसान परेशान है और अकारण आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। सीएम से मांग किया कि लेखपाल द्वारा गांव में जाकर किसानों से वार्ता करके रियल टाइम खतौनी में अंश निर्धारण की प्रक्रिया का पालन कराया जाए, कोई भी पत्रावली अकारण भ्रष्टाचार के प्रभाव में निरस्त न की जाए, नियत समय के अंदर वरासत आदेश पारित किया जाए व पत्रावली अकारण भ्रष्टाचार के प्रभाव में रोकी न जाए। इस मौके पर सैय्यद आसिफ मकसूद एडवोकेट, बाबूलाल एडवोकेट, राकेश यादव, विनोद यादव, रंजीत कुमार मौर्य एडवोकेट, दीप्ति उत्तम एडवोकेट, माया गौतम एडवोकेट, बौद्धप्रिय गौतम एडवोकेट, राम किशोर विश्वकर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment