डीआईओएस के जरिए सीएम को भेजा 23 सूत्रीय मांग पत्र
फतेहपुर, मो. शमशाद । पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। गुरूवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ला की अगुवई में डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकां ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चौहान व अतुल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन करके आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश का शिक्षक समुदाय अत्यंत क्षुब्ध व आहत है। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। तत्पश्चात डीआईओएस के जरिए सीएम को भेजे गए ज्ञापन में
![]() |
| डीआईओएस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते वक्ता। |
मांग किया कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान के सिद्धांत पर वेतन व सेवा शर्ते लागू की जाए, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए, 8 वां वेतन आयोग गठन किया जाए, राज्यांश का अंशदान भी प्रतिमाह समय से उपलब्ध कराया जाए, बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरें सीबीएससी के समान की जाए, परीक्षाओं एवं मूल्यांकन आदि से संबंधित अवशेषों का भुगतान तत्काल किया जाए, अवशेष वेतन, महंगाई भत्ता, चयन, प्रोन्नत, पदोन्नति आदि से संबंधित अवशेषों का भुगतान किया जाए, विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षक का पद सृजित करके तत्काल नियुक्ति की जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर जिला मंत्री अमित कुमार सिंह, देवी प्रसाद समेत तमाम शिक्षक मौजदू रहे।


No comments:
Post a Comment