1955 में भोपाल में संघ की हुई थी स्थापना
फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मंगलवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य डाकघर में भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री जय शंकर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के बारे में जिलाध्यक्ष विष्णु वर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि सन 1955 में भोपाल में महान विचारक दन्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा संघ की स्थापना की गई थी। इसके
![]() |
| भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाते कर्मचारी। |
अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी संघ की महत्ता को लेकर अपने अपने विचार प्रस्तुत किया। इस मौके पर पोस्टमास्टर शत्रुघन लाल, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, इंद्रभान सिंह, राम कृपाल, अल्प बचत अभिकर्ता अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, अवधेश रघुवंशी, मालती देवी, फूलसिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज, सत्य प्रकाश गुप्ता, रातरानी सिंह समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment