चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रानीपुर टाइगर रिजर्व उपनिदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व वन्य जीवों से गुलजार है। कैमरे ट्रैप में विभिन्न स्थानों पर टाइगर, तेंदुआ, भालू, चीतल विचरण करते दिख रहे हैं।
![]() |
| रिजर्व में विचरण करते चीतल। |
बुधवार को उन्होंने बताया कि ये समय वन्य जीवों के गर्भाधान का है। शाकाहारी वन्य जीव नये शावकों को जन्म देते हैं। उनकी सुरक्षा आवश्यक है। टाइगर रिजर्व में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी दशा में रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश न करें। अपने पालतू पशुओं को रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश न करने दें।


No comments:
Post a Comment