पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीजीआईसी और सत्यनारायण इंटर कालेज में किया गया पौध वितरण

छात्राओं को पौध रोपित करने का किया आवाहन

बांदा, के एस दुबे । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जीजीआईसी तिंदवारी और सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी में छात्राओं को पौध वितरित किए गए। छात्राओं से पौधरोपण करने का आवाहन किया गया। अतिथियों ने कहा कि पौधरोपण करते ने पर्यावरण संरक्षण होगा और शुद्ध वायु मिल सकेगी। मालुम हो कि तकरीबन आठ सैकड़ा से अधिक पौधों का वितरण किया गया। जीजीआईसी तिंदवारी और सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी मेंएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आठ सैकड़ा से अधिक पौधों का वितरण किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की

छात्राओं को पौध वितरित करते अध्यापक।

प्रधानाचार्य निशा त्रिपाठी और शिवदर्शन महाविद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश संजय ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संजय ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण किया जाना बहुत ही आवश्यक है। एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य है कि जिस तरह से अपने बच्चों का पालन पोषण किया जाता है, उसी तरह पौधों का भी पालन पोषण किया जाए। इस मौके पर विजय बहादुर, जितेंद्र, अशीष चौहान, सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवधेश के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages