नहीं सुनता कोई शिकायत
राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । खनिज व एआरटीओ विभाग राजस्व बढाने को ओवरलोड वाहनों को पकड़कर थाने के इर्द- गिर्द खड़ा कर देते हैं। ऐसे में थाने से लेकर बाईपास तक जाम की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को राजापुर कस्बे के दुकानदार हरिनारायण केसरवानी ने बताया कि दुकान के सामने आधा दर्जन से अधिक ट्रक व डम्फर खड़े होने से पूरी तरह दुकान बंद सी हो गई है। रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। किसी तरह चाय-पान की दुकान से परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं। थाने में शिकायत की तो डांट-फटकार कर भगा देते हैं। सड़क पर ट्रक व डम्फर खड़े होने से एक हफ्ते पहले कस्बे के एक युवक की मौत हो चुकी है। खनिज
![]() |
| दुकान के सामने खडे ओवरलोड ट्रक। |
व एआरटीओ, पीटीओ ने ओवरलोड वाहनों को पकड़कर राजस्व की बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। वहीं थाने से लेकर बाईपास तिराहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर ट्रकों व डम्फरों को खड़ा करने से व्यापारियों की दुकानें ठप्प सी हो गई हैं। दुकानों का भारी भरकम किराया निकालना मुश्किल हो रहा है। दुकान से परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। अब व्यापारी भुखमरी की कगार पर हैं। दुकानदार कुलदीप पटेल, फूलचन्द्र रैकवार, सुरेश कुमार, तेजप्रकाश, मुन्ना याज्ञिक, पप्पू निषाद ने जिलाधिकारी से मांग किया कि व्यापारियों की रोजी-रोटी को देखते हुए ओवरलोड वाहनों को दुकानों के सामने से हटाकर निश्चित स्थान पर खड़ा किया जाये, ताकि व्यापार चैपट न हो सके।


No comments:
Post a Comment