आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों महिलायें: अपर जिला जज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों महिलायें: अपर जिला जज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आरसेटी चित्रकूट में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट व महिला सिलाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ अपर जिला जज नीलू मेनवाल व ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट यस आनन्द ने दीप जलाकर किया। अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। मंगलवार को अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने कहा कि होने वाली घटनाओं को घर वालों से जरूर शेयर करें। महिलाओं को विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक करें। ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट यस आनन्द ने कहा कि स्वरोजगार का बडा महत्व है। आरसेटी के स्वरोजगार

 प्रशिक्षण में बोलती एडीजे।

के कार्यक्रमों की सराहना की। अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि रोजगार शुरू करने को बैंकों में ऋण को आवेदन करें। आवेदन मंजूर कराने में सहयोग किया जायेगा। आरसेटी निदेशक ओम प्रकाश कुरील ने अपर जिला जज व ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर इंडियन बैंक आरसेटी फैकेल्टी प्रिंस कुमार, वरिष्ठ फैकेल्टी प्रशांत कुशवाहा, वरिष्ठ सहायक गौरव चन्द्र श्रीवास्तव व मोहम्मद सलीम खान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages