नगर मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को दिया कार्रवाई का आश्वासन
गरीब परिवार का मकान कब्जाना चाहते हैं विपक्षी, जानमाल की धमकी दी
बांदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील के गौतमबुद्ध नगर निवासी पीड़ित परिवार ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने कहा कि दबंग उसके घर को कब्जाने के लिए पहुंचा, पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने डीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित गौतम बुद्ध नगर निवासी जयपाल वर्मा ने उीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने कच्चे मकान में विगत 50 वर्षों से परिवार के साथ रहता रहा है। उसका मकान नगर पंचायत में भी दर्ज है जिसका ग्रहकर पीड़ित ने अदा किया है। पीड़ित के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर लिस्ट में पीड़ित का नाम दर्ज है। पीड़ित के नाम पीएम आवास योजना में भी चयन हुआ है। इस पर मकान निर्माण कराने के लिए प्रथम किस्त की धनराशि आने का
![]() |
| डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार |
इंतजार कर रहा था। पीड़ित की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है। इसी विवशता के कारण स्वयं से मकान का निर्माण नहीं करा सका। पीड़ित के इस रिहायशी मकान पर विपक्षी 22 अगस्त को लगभग 10 बजे सुबह 10-15 मजदूर लेकर पीड़ित को बेदखल करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य कराते हुये धावा बोल दिया था। उस समय पीड़ित परिवार के साथ अपने खेतों में धान की बेड लगवा रहा था। पीड़ित को जैसे ही पडोसियों द्वारा सूचना मिली वह परिवार के सहित भागकर आया और विरोध किया। विपक्षियों ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाकर चले गए। पीड़ित अपने मकान को बचाने के लिए एसडीएम बबेरू, डीएम, एसपी, कमिश्नर के यहां रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने पीड़ित परिवार की बात सुनकर अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस पर कार्रवाई के लिए फोन करते हुए निर्देशित किया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment