अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर पुलिस मुख्यालय हुआ तबादला

एएसपी के कार्यकाल की सराहना, फूलमालाओं से लादा

बांदा, के एस दुबे । तीन वर्ष तक जिले में रहकर बेहतर काम करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का तबादला भ्रष्टाचार निरोधक इकाई पुलिस मुख्यालय लखनऊ हो गया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी को समारोह में विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। शासन ने एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को 15

पुलिस लाइन में एएसपी को विदाई देते एसपी व अन्य

सितंबर 2021 को जनपद में तैनाती दी थी। तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शासन ने रविवार को उनका तबादला भ्रष्टाचार निरोधक इकाई पुलिस मुख्यालय में कर दिया। समारोह में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उनके कार्यकाल की सरहना करते हुए नवीन पोस्टिंग की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे। सभी ने एएसपी के कार्यकाल की सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages