कल डीआईओएस को ज्ञापन सौंपेगा माध्यमिक शिक्षक संघ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

कल डीआईओएस को ज्ञापन सौंपेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

यूपीएस की खामियों को लेकर संघ करेगा संघर्ष

बांदा, के एस दुबे । माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए शिक्षक मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में यूपीएस की खामियों को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष बालाराम और जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने बताया कि दिनांक 25, 26 व 27 जून को श्रीराम आश्रम, शुक्रताल, मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर में प्रदेश भर के शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 26 सूत्रीय प्रस्ताव पारित करके उसके निराकरण करने की मांग की थी। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा और जनपदीय संरक्षक जानकी शरण शुक्ल ने कहा कि हमें हूबहू पुरानी पेंशन ही चाहिए। यूपीएस शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ एनपीएस से भी बड़ा धोखा है। संगठन विद्यालयों का दौरा करके शिक्षकों के मध्य पेंशन की तमाम खामियों को रखेगा। ज्ञापन के महत्वपूर्ण बिंदुओं में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करना, पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी

करना, आनलाइन ट्रांसफर की व्यवस्था करना, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12, 18 व 21 को बहाल कर प्रधानाचार्याे और शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करना, कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करना, जीपीएफ खातों का रखरखाव आनलाइन करना, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना, उनके ब्यूरो को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना, साथ ही उनके लिए ईपीएफ योजना में कटौती को शुरू करना, प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में ई-फाइलिंग व सिटीजन चार्टर लागू करना, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार तदर्थ शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान करना, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती शुरू करना एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों की हो चुकी समस्त कटौतियों को अतिशीघ्र प्रान खातों में जमा कराना और शासनादेश के अनुसार अग्रिम निकासी की सुविधा प्रदान करना, हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का पद नाम प्रधानाचार्य ग्रेड-2 तथा साधारण वेतनमान ग्रेड-पे 6600 लेवल-11 किया जाना और संस्था प्रधान को त्रिस्तरीय वेतनमान दिया जाना आदि महत्वपूर्ण मांगों को शामिल किया गया है। साथ ही साथ जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा संगठन के जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने सभी प्रधानाचार्यों शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों से 4 सितंबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक होने वाले धरने में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages