बाल विकास परियोजना अधिकारी पर गंभीर आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

बाल विकास परियोजना अधिकारी पर गंभीर आरोप

कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा क्षेत्र में तैनात बाल विकास परियेाजना अधिकारी पर कार्यकत्रियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और सीडीपीओ पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए तबादला किए जाने की मांग की। डीएम को दिए गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी आरएस यादव की प्रवृत्ति गलत है। वह सुपरइवाजर से जबरन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाते हैं और उनसे बातचीत के दौरान अभद्रता करते हैं। घर परिवार और पति के बारे में टिप्पणी की जाती है।

डीएम को ज्ञापन देने आईं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

आरोप लगाया कि आंगनबाड़ियों को बैठक लेने के बहाने बुलवाया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए और वर्तमान सीडीपीओ को यहां से हटाते हुए दूसरे सीडीपीओ को तैनात किया जाए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी, रज्जी विश्वकर्मा, निर्मला देवी, माया देवी, गिरजा देवी, कृष्णा देवी, किशन कुमारी, रेखा देवी, प्रिया, विजय लक्ष्मी, अनीता देवी, राधा देवी, राजदुलारी, शकुंतला, अंजना देवी, सुधा, सरोजनी पाल समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages