महाभियान के ज़रिए भाजपा जोड़ेगी पांच लाख सदस्य : राकेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 5, 2024

महाभियान के ज़रिए भाजपा जोड़ेगी पांच लाख सदस्य : राकेश

कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बनाएंगे भाजपा का सदस्य

फतेहपुर, मो. शमशाद । सदस्यता महाभियान के ज़रिए भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी की ओर से जिला व मंडल स्तरीय एवं शक्ति केंद्रों की कार्यशाला के बाद सदस्य्ता अभियान को जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। कार्यकर्ता गांव ग़ांव जाकर लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। उक्त बातें कैबिनेट एव जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान व जिलाध्यक्ष मुखलाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से कही। गुरुवार को जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातबीत करते हुए प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सदस्यता महाभियांन को जन आंदोलन की तरह कार्यकर्ता लेकर ग़ांव ग़ांव घर घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में सदस्यता का लक्ष्य चार लाख बीस हज़ार छह सौ का

पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी राकेश सचान व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

आया था जिसे जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा लक्ष्य से अधिक पांच लाख सदस्य बनाने की योजना तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि 2019 में चलाए गये सदस्य्ता अभियान में भाजपा ने 6 करोड़ 27 लाख सदस्य बनाये गये थे। छह वर्षा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्य्ता अभियान चलाया जाता है। जनपद के जिला मंडल एव 2143 शक्ति केंद्रों के ज़रिए संगठन पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर के माध्यम से मिस्ड कॉल देकर लोग स्वयं सदस्य बन सकते है। इसके अलावा नमो ऐप एव नेटवर्क की समस्या वाली जगह पर आफ लाइन भी सदस्य बनाये जा सकते हैं। बताया कि जन प्रतिनिधियों में ग्राम प्रधानों, सभासदों, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के अलावा विधायक, सांसद, एमएलसी एव जिला पंचायत अध्यक्षों को भी सदस्य बनाने का अलग से लक्ष्य निर्धारित है। सौ सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य माना जायेगा। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को महापर्व की तरह मनायें। इसके लिए माननीय अपने अपने क्षेत्रों में होल्डिंग बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रति जागरूक करें। साथ ही कहा कि जिन विधानसभा में पार्टी के विधायक नहीं है वहां संगठन के माध्यम से होल्डिंग व कट आउट लगाकर लोगों को सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक किया जायेगा। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि मिस्ड कॉल के जरिए लोग मेंबरशिप ले सकते हैं इसके लिए मोबाइल से पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद प्राप्त मैसेज में लिंक के ज़रिए डिटेल दर्ज करना व फोटो अपलोड करना होगा जिसके पश्चात मेंबरशिप नंबर के साथ ई कार्ड प्राप्त होगा। जिसका प्रिंट निकाला जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से ग़ांव ग़ांव जाकर भाजपा की विचारधारा बताकर लोगो को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages