डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के गया प्रसाद अध्यक्ष व जितेंद्र बने महामंत्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 30, 2024

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के गया प्रसाद अध्यक्ष व जितेंद्र बने महामंत्री

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

शुक्रवार की देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित हुआ था परिणाम

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आदर्श गुट ने अपना परचम लहराया है। एक दिन पूर्व शुक्रवार की देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद जारी परिणामों में गया प्रसाद अध्यक्ष तो जितेन्द्र सिंह महामंत्री बने। इनके अलावा अन्य पदों के विजयी प्रत्याशियों का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूसरे दिन शनिवार को विजयी प्रत्याशियों का स्वागत सम्मान हुआ। साथ जूलूस के माध्यम से अधिक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। दो फाड़ होने के बाद भी आदर्श अधिवक्ता गुट ने जिला बार के चुनाव में सर्व समाज व व्यवस्था परिवर्तन को पटखनी देने में सफल रहा। अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों पर कब्जा जमाया। वहीं आदर्श मणि गुट ने बराबर की टक्कर देकर अपनी ताकत दिखाई। घोषणा होते ही प्रत्याशियों का समर्थकों ने स्वागत किया। फूल-माला से लादते हुए खुशी मनाई गई। शुक्रवार को देर रात तक समर्थक जश्न मनाते रहे। इसके बाद अगली सुबह शनिवार को भी जीत की बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। अध्यक्ष गया प्रसाद एवं महामंत्री जितेन्द्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर पराजित गुटों के प्रत्याशियों में हार-जीत की गणित चलती रही। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से मिलकर सहयोग के लिए आभार जताया। स्वागत करने वाले अधिवक्ताओं में बार के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान उर्फ जालिम सिंह, आशीष गौड़, अजीत सिंह राठौर, धर्मेन्द्र मिश्रा, मो. रेहान उर्फ सदफ आदि रहे। 

बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते साथी अधिवक्ता।

अध्यक्ष पद के लिए रही कांटे की टक्कर

आदर्श संगठन के एक गुट से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गया प्रसाद दुबे व दूसरे गुट के मणि प्रकाश दुबे के बीच जोरदार संघर्ष चलता रहा। हर राउंड में पांच से बीस मतों के बीच ही उतार-चढाव रहने से समर्थकों की दिल की धड़कनें तेज होती रही। सर्व समाज के मतों में बिखराव के चलते आदर्श के दोनों गुटों के प्रत्याशी मजबूती के साथ लड़ते रहे और सर्व समाज तीसरे पायदान पर पहुंच गया।

ये रहे विजयी प्रत्याशी

अध्यक्ष- गया प्रसाद दुबे- 494 वोट

महामंत्री- जितेंद्र सिंह गौतम- 436 वोट

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- वागीश श्रीवास्तव- 475 वोट

उपाध्यक्ष- रश्मि रस्तोगी- 499 वोट

उपाध्यक्ष- अनुज विश्वकर्मा- 446 वोट

कनिष्ठ उपाध्यक्ष- अखिलेंद्र प्रताप सिंह- 499 वोट

कनिष्ठ उपाध्यक्ष- ज्ञानेंद्र कुमार निषाद- 449 वोट

कोषाध्यक्ष- रायजादा अभिषेक- 711 वोट

संयुक्त सचिव प्रशासन- रजत सैनी- 416 वोट

संयुक्त सचिव प्रशासन- देव प्रकाश उमराव- 563 वोट

संयुक्त सचिव पुस्तकालय- रचदीपा श्रीवास्तव- 545 वोट

अध्यक्षी में इन्होंने दी टक्कर

मणिप्रकाश दुबे-453 वोट

जगदीश प्रसाद गुप्त- 379 वोट

सुरेश सिंह यादव-111 वोट

महामंत्री पद के उम्मीदवारों पर एक नजर

इंद्रजीत सिंह यादव- 418 वोट

इंद्र कुमार सिंह चौहान- 379 वोट

श्रीराम पटेल- 124 वोट

अजित कुमार- 75 वोट


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages