उज्जवल भविष्य की कामना कर दी शुभकामनाएं
फतेहपुर, मो. शमशाद खान । सरकारी विभागों में समय-समय पर अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति होती है। पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक रहे आलोक कुमार पाण्डेय की पदोन्नति हो गई। पदोन्नति निरीक्षक को एसपी ने वर्दी में स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी धवल जायसवाल ने पदोन्नति निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय को वर्दी में स्टार
![]() |
| पदोन्नति निरीक्षक की वर्दी में स्टार लगाते एसपी। |
लगाए और बधाई दी। एसपी ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करते रहें। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की समय-समय पर विभागीय नियमानुसार पदोन्नति होती है। उन्होने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment