पीड़ित व्यापारियों के साथ सपाईयों ने की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 2, 2024

पीड़ित व्यापारियों के साथ सपाईयों ने की बैठक

धान खरीद के करोड़ों रुपए के गबन पर न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बिंदकी, फतेहपुर, मो. शमशाद । कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने धान खरीद में करोड़ों रुपए गबन होने से सैकड़ो पीड़ित व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सपाईयों ने पीड़ित व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाएगा ताकि उन्हें रुपया मिल सके। बताते चलें कि बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित महादेव गार्डन के सामने के गरिमा ट्रेडर्स में करोड़ों रुपए की धान खरीद की गई थी लेकिन सैकड़ो व्यापारियों व धान विक्रेताओं को उनका रूपया नहीं दिया गया। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले को लेकर रविवार को क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह ने मामले को हल करने का प्रयास किया था। इसी मामले को हल करने

पीड़ित व्यापारियों के साथ बैठक करते सपाई।

के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, सपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य गणेश वर्मा, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गौरव गुप्ता उर्फ रवि, सपा नेता बबलू सिंह चौहान, लवकुश मिश्रा, अंकुश यादव ने पीड़ित व्यापारियों व धान विक्रेताओं के साथ एक बैठक की। जिसमें उनके करोड़ों रुपया वापस दिलाने का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने कहा कि इस मामले में पीड़ित लोगों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जाएगी। यह भी कहा कि इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी वार्ता की जाएगी और इस समस्या को सांसद नरेश उत्तम पटेल व समाजवादी पार्टी के विधायकों से भी वार्ता की जाएगी। ताकि यह मामला लोकसभा तथा विधानसभा में उठाया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages