कानपुर, प्रदीप शर्मा - सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में दो शिप्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के विरोध में शुक्रवार को मोतीझील मुख्यालय में आम सभा हुई जिसमे हजारों सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया की दो शिप्ट की ड्यूटी करने वाले आदेश को निरस्त किया जाए जिस पर नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त आवेश खान को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया जाने के लिए निर्देशित किया गया। सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम कानपुर सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्र ने बताया कि अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर बैठक की और खुद कर्मचारियों की आम सभा में आकर नाइट शिफ्ट की
ड्यूटी को निरस्त किए जाने की घोषणा की। अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अमित सिंह को निर्देशित किया कि नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के आदेश को अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया जाए। सभा में किसन लाल सुदर्शन, रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, जयपाल सिंह, उस्मान अली शाह, अजीत बाघमार, बृजलाल भारती, कमरुद्दीन, सी एल बदेल,विनोद कुमार, शिवराम समुंद्रे, बउआ वाल्मीकि, मैकू खोटे, राजू बाल्मिकी, धीरज गुप्ता, देवीदीन भाऊ, धीरज वाल्मीकि, गोकुल प्रसाद आनंद, पिंटू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment