रविदास जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 12, 2025

रविदास जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुआ जयंती समारोह

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारक थे। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ने कहा कि संत की पंक्ति को दोहराते हुए कहा कि जब मन चंगा, तो कठौती में

संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी

गंगा। कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने स्मरण करते हुये कहा कि संत रविदास फक्कड़ स्वभाव के बडे़ संत थे। सरलता से बहुत बड़ी बात कह देते थे। पवन देवी कोरी ने कहा कि उस समय महिला शिक्षा पर संत जी बहुत जोर दिया था। कार्यक्रम में राज बहादुर गुप्ता, धीरेंद्र पाण्डेय, लवकुश निषाद, भईयालाल पटेल, राम किशोर कुशवाहा,
कोटार्य परिवार को प्रदेश अध्यक्ष का शोक पत्र सौंपती अफसाना शाह

अशोकवर्धन कर्ण, रामसजीवन गुप्ता, शब्बीर, वारसी आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम कोटार्य के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का शोक पत्र शहर अध्यक्ष अफशाना शाह ने कोटार्य के परिवार के सदस्यों को दिया। उनके साथ केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, पवन देवी भी थी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages