पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाललीला की सुनी कथा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 1, 2025

पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाललीला की सुनी कथा

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के सथरियांव वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास योगानंद ने कृष्ण बाल लीला का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ गोवर्धन पूजा प्रसंग पर विस्तार से चर्चा की। कथावाचक ने कहा कि कृष्ण ने बृजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत अपनी सबसे छोटी उंगली में उठाकर रखा और गोप, गोपिकाएं उसकी ओट में सुखपूर्वक रहे। भगवान ने गोवर्धन पर्वत नीचे रखा और हर वर्ष

कथा में प्रवचन करते व्यास योगानंद।

गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने को कहा। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण माखन चोरी की लीला का वर्णन किया। इस मौके पर यजमान नरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, सुशील सिंह, पंकज सिंह, वैशाली सिंह, प्रतीक सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages